Sunday, March 15, 2015

Laut Aao लौट आओ.

Laut aao bhulakar khataye meri ,
rah me dil bichha du agar tum kaho !
eid ka chand nikla sazi har gali
mai bhi ghar ko saza du ,agar tum kaho !!
laut aao ........
लौट आओ भुलाकर खतायें मेरी ,
राह में दिल बिछा दू अगर तुम कहो !
ईद का चाँद निकला सजी हर गली ,
मैं भी घर को सजा दू  अगर तुम कहो !!
लौट आओ..........


Ki jung se mulk jeete gaye hai sada,
pyar se jeet leta hai dil aadmin!
ye tumhari nigaho me nafrat hai jo
isko chhaht bana du agar tum kaho!!
laaut aao ......
की जंग से मुल्क जीते गए है सदा 
प्यार से जीत लेता है दिल आदमी !
ये तुम्हारी निगाहो में  नफरत है जो ,
इसको चाहत बना दू अगर तुम कहो 
लौट आओ..........


Kya kaha ki ye andhere na mit payenge,
kya kaha roshni ab na ho payegi !
de ke dil ka ujala chirago ko mai
rat ko din bana du agar tum kaho !!
laut aao............
क्या कहा की ये  अँधेरे न मिट पायेंंगे ,
क्या कहा रौशनी अब न हो पायेगी !
देके दिल का उजाला चिरागो को मैं ,
रात को दिन बना दू अगर तुम कहो .!!
लौट आओ..........


Wo junun kya hua wo wafa kya hui
ab to chhori bhi lane ki fursat nahi
kis muhhabt se kal tak ye kahte the tum
chand tare bhi la du agr tum kaho
laut aao .............
वो जुनूँ क्या हुआ वो वफ़ा क्या हुई,
अब तो चूड़ी भी लाने की फुर्सत नहीं !
किस मुह्हबत से कल तक ये कहते थे तुम .
चाँद तारे भी लादू अगर तुम कहो 
लौट आओ..........


ki sab yaha hai apne paraye nahi
aur apno se kuchh bhi chhiapte nahi
jikra jisme tumhari jafao ka hai
wo gazal bhi suna du agar tum kaho

laut aao .............
की सब यहाँ है अपने .पराये नहीं 
और अपनों से कुछ भी छिपाते नहीं 
जिक्र जिसमे तुम्हारी जफ़ाओ का है 
वो गजल भी सुना दू अगर तुम कहो 
लौट आओ भुलाकर खतायें मेरी ,
राह में दिल बिछा दू अगर तुम कहो !!
@S

2 comments:

  1. लाजबाब 👌👌 कोई प्रतिउत्तर नहीं ।

    ReplyDelete